HomeNEWSस्वरूपनगर में पुलिस कर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण, आपात स्थितियों में मदद...

स्वरूपनगर में पुलिस कर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण, आपात स्थितियों में मदद के लिए किया गया तैयार

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जोन कार्यालय, स्वरूपनगर में 19 फरवरी 2026 को सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त/सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. गुप्ता ने हृदय गति रुकने की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार, सीपीआर की मानक विधि, चेस्ट कंप्रेशन की सही तकनीक तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पुलिस कर्मियों को सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिसकर्मी अक्सर आपात परिस्थितियों में सबसे पहले मौके पर पहुंचते हैं, ऐसे में इस प्रकार का प्रशिक्षण उनके लिए जीवनरक्षक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण देने के लिए डॉ. राजीव कुमार गुप्ता का आभार व्यक्त किया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी और त्वरित सहायता प्रदान करने के लिए सक्षम बनाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments