
भगता स्थित बाग में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जुटे समर्थक और शुभचिंतक, नेताओं ने पूर्व सांसद के जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को किया याद
- अमित तिवारी
संतकबीरनगर। पूर्व सांसद स्व. भालचंद्र यादव की सातवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव भगता स्थित बाग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने नम आंखों से पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सात वर्ष बाद आयोजित सातवीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में लोगों की बड़ी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने स्व. भालचंद्र यादव के साथ अपने संबंधों और उनकी जनसेवा को याद किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद के बड़े भाई लालचंद यादव, कृष्ण चंद्र यादव, वीरेंद्र यादव तथा उनके बड़े पुत्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद यादव एवं खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के प्रति आभार जताया।
बस्ती के सांसद राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि स्व. भालचंद्र यादव ने अपना पूरा जीवन जनता के हितों, सामाजिक न्याय और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्व. यादव सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज बनकर उनके सुख-दुःख में खड़े रहे और जनसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया।
संतकबीरनगर के सांसद लक्ष्मीकांत ‘पप्पू निषाद’ ने पूर्व सांसद भालचंद्र यादव को कबीर की धरती का सच्चा सपूत बताते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा, निडरता, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता को याद किया।
मछलीशहर की विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि स्व. भालचंद्र यादव संतकबीरनगर की आवाज बनकर लोकसभा में क्षेत्र की समस्याओं को उठाते थे। उन्होंने कहा कि गरीबों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में बनी, जो उनकी समस्याओं और अधिकारों की आवाज उठाते रहे।
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने की, जबकि संचालन गिरजेश यादव ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, राजमणि पाण्डेय, पूर्व विधायक, बस्ती सदर के विधायक महेन्द्र यादव, सपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश (ओपी यादव), विशंभरनाथ श्रीवास्तव, मंतोष यादव, लोरिक यादव, रामदरश यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां, जयराम पाण्डेय, संतोष यादव ‘सनी’, रोहित पाण्डेय, समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राहुल यादव ‘बादल’, बृजेश यादव, पूर्व विधायक अलगू चौहान, आरके बाबू, प्रिया पाठक, सुरेंद्र यादव, अभिनन्दन यादव, इंजीनियर हनुमान कनौजिया और मुनीरुल हसन चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा मणि शंकर यादव, निवर्तमान जिला महासचिव बिनोद यादव, महेन्द्र यादव, आलोक यादव सोनू, रमेश चंद्र यादव, संजय यादव, केडी यादव, अंकिता बाबी, मनीषा पासवान, अनिल यादव, सुनील यादव, शिवनाथ यादव, एखलाक अहमद, मनोज यादव, उमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, रामवृक्ष कनौजिया, रामप्रीत यादव, रमेश चंद्र यादव, प्रेम चंद्र यादव, श्यामसुंदर चौहान, मालती, शंकुतला यादव, ओम प्रकाश यादव, सत्येंद्र यादव और वरिष्ठ सपा नेता इंदल यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा में रामअशीष यादव, संतराम यादव, रामजीत फौजी, अरुण यादव, रामानंद यादव, रामा यादव, श्याम जी विश्वकर्मा, रजनीश यादव, पन्ने लाल यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आफताब आलम, एकलाख अहमद, मोहम्मद अहमद, नित्यानंद यादव, सुनील यादव, चंदू यादव, राजेंद्र यादव, जयंतीरा यादव, रामाज्ञा गौड़, अनिता भारती, बृजेश सिंह, विशंभर नाथ श्रीवास्तव, डॉ. रामभवन यादव, कोमल यादव, ओंकारनाथ यादव, हरिशंद्र यादव, जवाहिर पटेल, साहब यादव, हरिवंश यादव, कपिल देव यादव उस्ताद, बबलू भंडारी और जयसिंह यादव समेत बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे।
इसके साथ ही जनार्दन यादव, चयननाथ कन्नौजिया, रामआसरे पहलवान, श्रीपत यादव, रंगीलाल यादव, सतेन्द्र यादव, ऐजाज मुनीर, पीर अली, आदिल प्रधान, प्रमोद यादव, हीरालाल यादव, प्रहलाद यादव, रजनिश यादव, अवधेश यादव, बृजेश गौतम, राजाराम यादव, चंद्रभूषण पाण्डेय, रमेश यादव, जीतेंद्र यादव, महेंद्र यादव, स्वामीनाथ साहनी, मोनू पाण्डेय, बलिराम यादव, पवन सिंह अहिर, ई. सुरेंद्र यादव, रामनिवास यादव और रामसुरेश चौरसिया सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में रामजी फौजी, ओमप्रकाश यादव, विजय यादव कमांडो, रामअशीष यादव, सचिन यादव, गामा यादव, राणा यादव, अखिलेश यादव, अजीम खान, सुरेश चंद्र राव, रामभरोसे वारसी, गुंजा यादव, रामकृपाल यादव, समशेर खान, राहुल गोंड, अवधेश यादव, हरिराम यादव, पिंटू चौरसिया, रामानंद, ओमप्रकाश चौरसिया, रवि गौतम, सुशील यादव, जोगेंद्र मांझी, जयराम यादव, मार्कण्डेय यादव, राजेंद्र यादव, जितेंद्र निषाद, सुरेंद्र निषाद और राजेश यादव समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि सभा में अमरेंद्र यादव, राम नगीना साहनी, वकील खान, अफजल, महमूद, रिजवान, अबूजर, पप्पू, इकरामुद्दीन, रघुनाथ, इल्ताफ, भोलू चौरसिया, राजू प्रधान और कार्यालय प्रभारी मनोहर सिंह सहित हजारों लोगों ने स्व. भालचंद्र यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं और समर्थकों ने पूर्व सांसद स्व. भालचंद्र यादव के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा और क्षेत्र के लोगों से उनके जुड़ाव को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी वाला आयोजन बना दिया।


