अखिलेश यादव के निर्देश पर बिलग्राम-मल्लावां क्षेत्र में जुटे शिक्षक, स्नातक मतदाता और सपा कार्यकर्ता
- अमित कुमार
हरदोई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी समर्थित विधान परिषद सदस्य पद की प्रत्याशी कांति सिंह के समर्थन में 29 मई को हरदोई जनपद के बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण जनसंपर्क एवं समर्थन बैठकों का आयोजन किया गया।
पहली बैठक में डॉ. एस.पी. सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली, विधानसभा अध्यक्ष अनुराग यादव, पार्टी पदाधिकारी, शिक्षक, स्नातक मतदाता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में वक्ताओं ने कांति सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकजुट होकर उनकी ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
दूसरी बैठक सदरपुर स्थित हर्षिखर रिजॉर्ट में आयोजित हुई, जिसमें सांसद डॉ. एस.पी. सिंह के साथ शिक्षक संघ प्रत्याशी सुशील कुमार, शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. सिंह पटेल, प्रदेश सचिव खुशनूर खान, प्रदेश सचिव आर्यन गुरुजी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लखनऊ खंड मंडल प्रभारी डॉ. राम सजीवन रावत तथा प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि, स्नातक मतदाता और समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठकों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मतदाताओं से कांति सिंह के पक्ष में मतदान कर उन्हें प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।
कार्यक्रमों में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। बैठकों में मिले व्यापक जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह को आगामी चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताया गया।
आयोजकों ने दोनों कार्यक्रमों में शामिल सभी अतिथियों, शिक्षक प्रतिनिधियों, स्नातक मतदाताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से दोनों बैठकें सफल और प्रभावी रहीं।


