तिरुपति हुंडई में हुआ कैंप का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेगी फ्री हेल्थ चेक-अप एवं आकर्षक ऑफर की सुविधा
- हरिओम गुप्ता
कानपुर नगर। हुंडई ग्राहकों को बेहतर वाहन देखभाल एवं विशेष सर्विस सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हुंडई स्मार्ट केयर क्लिनिक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष सर्विस कैंप 8 जुलाई 2026 तक संचालित होगा, जिसमें हुंडई वाहन मालिकों को अपने वाहनों की संपूर्ण जांच के साथ विभिन्न सेवाओं एवं उत्पादों पर आकर्षक लाभ प्राप्त होंगे।
तिरुपति हुंडई में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान ग्राहकों की उपस्थिति में कैंप का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कंपनी के सीईओ शैलेन्द्र तिवारी, सर्विस हेड विवेक गुप्ता सहित पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि इस कैंप का उद्देश्य ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करना है।
कैंप के दौरान हुंडई वाहनों की 30-पॉइंट फ्री हेल्थ चेक-अप की जाएगी। इसमें इंजन, ब्रेक सिस्टम, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, सस्पेंशन तथा वाहन के अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की गहन जांच की जाएगी। साथ ही ग्राहकों को सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स से संबंधित विशेष ऑफर और लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
कंपनी अधिकारियों ने बताया कि नियमित वाहन जांच और समय पर रखरखाव से न केवल वाहन की कार्यक्षमता बढ़ती है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। इसी उद्देश्य से हुंडई द्वारा समय-समय पर ऐसे सर्विस कैंप आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों ने कंपनी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे वाहन रखरखाव एवं सुरक्षित ड्राइविंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


