- पूजा परिहार
झांसी। दीपावली के पावन अवसर पर हेल्पिंग हैंड सेवा संस्थान की ओर से महानगर के मुख्य चौराहे इलाइट पर मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य लोगों के बीच त्योहार की खुशियां और मिठास फैलाना था।
संस्थान के श्री सत्येन्द्र श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम को इस आयोजन के लिए हृदय से बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के छोटे प्रयास भी समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को मजबूत करते हैं।
“दीपावली की मिठास अब सिर्फ घरों तक नहीं, बल्कि सड़कों और लोगों के दिलों तक भी पहुँची।”


