HomeNEWSहोटल व्यवसायियों के साथ सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

होटल व्यवसायियों के साथ सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन

  • प्रियंका द्विवेदी

कानपुर नगर। दिनांक 03 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में होटल व्यवसायियों के साथ एक सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने की।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने होटल व्यवसायियों को साइबर अपराधों से बचाव, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, स्टाफ सत्यापन, महिला सुरक्षा तथा पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करना न केवल कानून व्यवस्था के लिए बल्कि व्यवसाय की विश्वसनीयता के लिए भी आवश्यक है।

गोष्ठी के दौरान होटल व्यवसायियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किए। पुलिस आयुक्त ने संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments