HomeNEWSहोली पर्व को लेकर डीसीपी पश्चिम एस. एम. काशिम आबिदी की बैठक,...

होली पर्व को लेकर डीसीपी पश्चिम एस. एम. काशिम आबिदी की बैठक, सतर्कता के निर्देश

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत दिनांक 25 फरवरी 2026 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. काशिम आबिदी ने थाना रावतपुर क्षेत्र स्थित रामलला मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, होलिका दहन कमेटी के सदस्य, व्यापार मंडल पदाधिकारी तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान डीसीपी पश्चिम ने सभी से होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट से बचने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, मिश्रित गश्त और पीआरवी व डायल 112 की सक्रियता बनाए रखी जाए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments