होली मिलन समारोह में दिखा उत्साह, महिला दिवस पर मणिकर्णिका वूमेन क्लब ने किया महिलाओं का सम्मान


समारोह के दौरान क्लब की सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा मनोरंजक गतिविधियों के जरिए माहौल को उत्सवमय बना दिया।
- पूजा परिहार
झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और होली के पावन अवसर पर मणिकर्णिका वूमेन क्लब की ओर से रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया, जहां पारंपरिक भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर क्लब की महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान और सक्रिय सहभागिता के लिए श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
क्लब की प्रेसिडेंट ओमनी राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं के बीच आपसी सहयोग, आत्मविश्वास और सामाजिक एकजुटता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं वाइस प्रेसिडेंट नुपुर अग्रवाल, ट्रेजरर तमन्ना राय और सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रोग्राम डायरेक्टर नेहा तिवारी और अंजली अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। इस दौरान सीनियर मेंबर्स मोनिका कोचर, दर्शना सोनी, दीप्ति सोनी सहित अन्य सदस्य नेहा लिटोरिया, अंकिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, हिना करनानी, पूनम गुप्ता, सिमरित जिज्ञासी, सरिता अग्रवाल, श्वेता जैन, कविता पारीक्षा, मायरा, नीलम, प्रेरणा सहवानी, कविता पांडेय, प्रीती बाजपेई, प्रियांशी, प्रियंका पारीक्षा, राखी शर्मा, रश्मि अग्रवाल, शालिनी प्रदाकर, नीलू नरवानी, तनु अग्रवाल, रश्मि कमरिया, सोनिया सिंह, ज्योत्सना शर्मा, कमलेश कुशवाहा, प्रियंका गुप्ता, शैलजा अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीतों, मनोरंजक गतिविधियों और आपसी मेलजोल के बीच पूरा माहौल उत्सव में सराबोर नजर आया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली और महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।



