HomeNEWS37वीं वाहिनी पीएसी में कराई गई परेड, उपसेनानायक तनु उपाध्याय रहीं मौजूद

37वीं वाहिनी पीएसी में कराई गई परेड, उपसेनानायक तनु उपाध्याय रहीं मौजूद

अनुशासन एवं प्रशिक्षण को लेकर जवानों को दिए गए आवश्यक निर्देश

  • रूचि दुबे

कानपुर नगर। 37वीं वाहिनी पीएसी में मंगलवार को नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत परेड का आयोजन किया गया। परेड उपसेनानायक तनु उपाध्याय की उपस्थिति एवं निर्देशन में संपन्न हुई।

परेड का संचालन शिविरपाल चंद्रेश्वर द्वारा किया गया, जिसमें वाहिनी के जवानों ने भाग लिया। इस दौरान जवानों की अनुशासन, सजगता और शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

उपसेनानायक तनु उपाध्याय ने परेड का निरीक्षण करते हुए जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियमित प्रशिक्षण और परेड से बल की कार्यक्षमता एवं तत्परता में वृद्धि होती है।

परेड कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें सभी जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments