रिक्रूट आरक्षियों ने पर्यावरण संरक्षण पर व्यक्त किए विचार, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता का दिया संदेश
- सौम्या पाण्डेय
कानपुर नगर। दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 37वीं वाहिनी पीएसी में उपसेनानायक श्रीमती तनु उपाध्याय (अपर पुलिस अधीक्षक) की उपस्थिति एवं निर्देशन में रिक्रूट आरक्षियों के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता वाहिनी के मनोरंजन गृह में आयोजित की गई, जिसका विषय “पर्यावरण संरक्षण : वर्तमान की आवश्यकता एवं भविष्य की जिम्मेदारी” रखा गया। प्रतियोगिता में रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन तथा स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य रिक्रूट आरक्षियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर आरटीसी प्रभारी श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त इनडोर स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन की रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ्स सादर प्रेषित किए गए।


