HomeNEWSएसआईआर अभियान: आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा में भाजपा सक्रिय, गहन मतदाता पुनरीक्षण...

एसआईआर अभियान: आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा में भाजपा सक्रिय, गहन मतदाता पुनरीक्षण पर फोकस

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। भारतीय जनता पार्टी ने गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत उन विधानसभा क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है जहाँ पार्टी पिछले कुछ वर्षों से चुनावों में पिछड़ती रही है। इसी क्रम में सोमवार को कानपुर-उन्नाव स्नातक खंड के विधायक अरुण पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आर्यनगर विधानसभा के तीनों मंडलों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

दोनों नेताओं ने मंडलों के शक्ति केंद्रों पर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई, ताकि विधानसभा का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। साथ ही ऐसे लोगों को चिह्नित करने की तैयारी भी की गई, जो कथित तौर पर फर्जी तरीके से मतदाता सूची में शामिल हैं, ताकि उन्हें सूची से बाहर कराया जा सके।

बैठक के दौरान विधायक अरुण पाठक और जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने प्रत्येक मंडल की बूथवार रिपोर्ट की समीक्षा की और न्यूमरेशन फॉर्म जमा होने की स्थिति पर चर्चा की। इसके साथ ही हर शक्ति केंद्र और बूथ पर एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा के अनुसार, टीम ने बूथ संख्या 157 से 167 और 43 से 53 के बीच घर-घर जाकर संपर्क अभियान चलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नवाब सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे, रमा शंकर अग्रहरि, दीपक शुक्ला सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments