HomeNEWS#MissionShakti5 के तहत एसपी कानपुर देहात ने थाना रनियां स्थित मिशन शक्ति...

#MissionShakti5 के तहत एसपी कानपुर देहात ने थाना रनियां स्थित मिशन शक्ति केंद्र का किया निरीक्षण

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा #MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना रनियां परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने मिशन शक्ति अभियान को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ा बताते हुए निर्देशित किया कि केंद्र पर आने वाली शिकायतों का त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को उपलब्ध कानूनी सहायता, हेल्पलाइन और सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि अभियान का उद्देश्य पूरी तरह सफल हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments