HomeNEWSपुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन में पश्चिम जोन में पैदल गस्त और...

पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देशन में पश्चिम जोन में पैदल गस्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग

  • अजय कुमार

कानपुर नगर। आज दिनांक 22.12.2025 को पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में पश्चिम जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

पैदल गस्त के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाना और शांति बनाए रखना था।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के पैदल गस्त और चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments