NEWS

स्वामी विवेकानंद जयंती पर पनकी में विशाल रक्तदान शिविर, 122 यूनिट रक्त संग्रह

अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। थैलेसीमिया रोग से पीड़ित कानपुर के लगभग 230 बच्चों की सहायता के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए पनकी तापीय विस्तार परियोजना अस्पताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस रक्तदान शिविर का आयोजन कानपुर थैलेसिमिक द्वारा पनकी तापीय विस्तार परियोजना (1×660 मेगावाट), बीएचईएल पनकी साइट, सीआईएसएफ पनकी, मानवता – एक पहचान, दिव्य प्रेम सेवा मिशन एवं रेड स्टोन आईआईटी के के संयुक्त सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पनकी तापीय विस्तार परियोजना के महाप्रबंधक विजय बहादुर, बीएचईएल के प्रोजेक्ट निदेशक वीरेंद्र सिंह तथा सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट अनुपम त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

रक्तदान शिविर में सीआईएसएफ के जवानों, पनकी तापीय विस्तार परियोजना एवं बीएचईएल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 122 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जो थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार में उपयोग किया जाएगा।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. अजय, विकास सिंह, विजय कुमार, मनोज कुमार शर्मा, रवि श्रीवास्तव, राजेश चतुर्वेदी, सी.पी.बी. भट्टाचार्य, डॉ. राजीव नयन सिंह, वैभव त्रिपाठी, किरण चौधरी, अर्चना, सविता सिंह, कुसुम, सरिता नेगी, मेघा एवं वीना जी सहित अनेक समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Related Articles

Back to top button