NEWS

प्रमोद सक्सेना के निधन व फारूक अहमद खान की हत्या पर जिला बार एसोसिएशन की शोक सभा

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात की ओर से जनपद न्यायालय परिसर स्थित झंडा पार्क में अधिवक्ता प्रमोद सक्सेना के आकस्मिक निधन तथा रामपुर के अधिवक्ता फारूक अहमद खान की हत्या के विरोध में शोक सभा आयोजित की गई।

शोक सभा को संबोधित करते हुए जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन की अटल सच्चाई है, लेकिन कुछ लोग अपने विचारों और कार्यों के कारण हमेशा याद किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृतियों को हमेशा संजोकर रखा जाएगा।

उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अधिवक्ता समुदाय इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। साथ ही फारूक अहमद खान की हत्या की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की गई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सभा के दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री घनश्याम सिंह राठौर द्वारा किया गया।

जिला बार एसोसिएशन ने इस घटना के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की घोषणा की है।

इस अवसर पर चौधरी संपत लाल, रमेश चंद्र सिंह गौर, रईस अहमद, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, सर्वेंद्र सिंह यादव, सुलेखा यादव, जितेंद्र बाबू, महेंद्र यादव, गोपी सिंह, जुनैद कुरैशी, निर्मल नायक, नीलू यादव, उपदेश यादव, संजय सिंह, मोनू गौड़, केके गौतम, दुर्गेश चंद्र, जगबीर, शिव गिरजा शंकर, जय गोविंद सिंह, आनंद मोहन कटियार, वीरेंद्र सिंह काटियार, अशोक कुमार संखवार, श्रीकांत राठौर, अमित श्रीवास्तव, कंचन यादव, शमशाद खान, जय सिंह यादव, योगेंद्र सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button