NEWSUttar Pradesh
महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने भूतेश्वर मंदिर का किया निरीक्षण

- अंकित बाजपेई
कानपुर नगर। आगामी महाशिवरात्रि महोत्सव के दृष्टिगत एस. एम. कासिम आबिदी, पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा रावतपुर क्षेत्र स्थित भूतेश्वर मंदिर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पॉइंट, बैरिकेडिंग और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया गया।
अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही महाशिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।



