पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण, आपात सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। अपर पुलिस आयुक्त श्री विपिन ताडा ने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान डायल सेवा की कार्यप्रणाली, प्राप्त होने वाली आपात कॉल्स की मॉनिटरिंग, रिस्पॉन्स टाइम, सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम, वायरलेस संचार व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत और आपात सूचना पर त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने तथा उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का पूर्ण और प्रभावी उपयोग करने पर विशेष बल दिया।
अधिकारियों से कहा गया कि आमजन को समय पर सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि आपात परिस्थितियों में त्वरित राहत सुनिश्चित हो सके।



