HomeNEWSसेंट्रल ज़ोन में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

सेंट्रल ज़ोन में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

  • अंकित बाजपेई

कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल के निर्देशन में सेंट्रल ज़ोन के सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और जनसुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

अभियान के दौरान थाना क्षेत्रों में स्थित सभी शराब के ठेकों की जांच की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा बताया गया कि कानून-व्यवस्था, यातायात अनुशासन और आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रभावी अभियान लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments