NEWSUttar Pradesh

मिशन शक्ति फेज-05: गंगाघाट पुलिस ने महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक

  • विशाल कुमार

उन्नाव। मिशन शक्ति फेज-05 अभियान के अंतर्गत थाना गंगाघाट की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

टीम ने शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सचेत किया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपाय और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने संबंधी जरूरी सावधानियां भी विस्तार से बताईं।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button