NEWSUttar Pradesh
एसपी ललितपुर के निर्देशन में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत व्यापक जागरूकता

- अमन कुमार
ललितपुर। एसपी ललितपुर के निर्देशन में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत बाल विवाह की घटनाओं की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों से संपर्क कर उन्हें बाल विवाह से संबंधित कानूनों और दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी।
अभियान के तहत लोगों से अपील की गई कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध आयोजन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह कराना या उसमें सहयोग करना दंडनीय अपराध है।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और बाल विवाह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है।



