NEWSUttar Pradesh

अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। साइबर क्राइम अपराध शाखा, कमिश्नरेट कानपुर नगर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में सक्रिय अंतर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर गहन तकनीकी विश्लेषण कर जनपद लखीमपुर खीरी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी रिश्तेदार, कंपनी एजेंट और कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी करता था। जांच में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कुल 36 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। साथ ही लाखों रुपये की ठगी की पुष्टि भी हुई है।

पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button