HomeNEWSकानपुर देहात में होली व रमजान को लेकर फ्लैग मार्च, एसपी ने...

कानपुर देहात में होली व रमजान को लेकर फ्लैग मार्च, एसपी ने किया पैदल गश्त

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। आगामी त्योहारों होली एवं रमजान के मद्देनज़र कानपुर देहात पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना भोगनीपुर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन और कस्बा पुखरायां में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

गश्त के दौरान एसपी ने बाजार एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर (CO) सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments