NEWSUttar Pradesh
कानपुर देहात: ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के तहत दो परिवारों में हुआ सुलह, दंपति साथ रहने को राजी

- विशाल कुमार
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ अभियान के अंतर्गत पारिवारिक विवादों को सुलझाने की दिशा में सकारात्मक पहल जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम के प्रयास से दो परिवारों के बीच आपसी सुलह-समझौता कराया गया, जिसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए।
अभियान का उद्देश्य बिखरते परिवारों को फिर से एक सूत्र में जोड़ना और पारिवारिक संबंधों में सौहार्द स्थापित करना है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘नई किरण’ प्रोजेक्ट के माध्यम से लगातार ऐसे मामलों में काउंसलिंग कर परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।



