NEWS

लखनऊ जीपीओ में होली विशेष पिक्चर पोस्टकार्ड सेट का लोकार्पण

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर सोमवार, 2 मार्च 2026 को भारतीय डाक विभाग, उत्तर प्रदेश परिमंडल की ओर से लखनऊ जीपीओ में “होली” विषय पर आधारित पांच पिक्चर पोस्टकार्ड के विशेष सेट की सार्वजनिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश परिमंडल श्री प्रणव कुमार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पोस्टमास्टर जनरल, मुख्यालय परिक्षेत्र लखनऊ श्री सुनील कुमार राय तथा निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय), उत्तर प्रदेश परिमंडल डॉ. आनंद कुमार सिंह मंच पर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर होली के सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व को दर्शाते हुए पांच थीम—होलिका दहन, फूलों वाली होली, लठ्ठमार होली, हुरंगा होली और रंगभरी एकादशी—पर आधारित आकर्षक पिक्चर पोस्टकार्ड सेट का लोकार्पण किया गया। इन पोस्टकार्डों में प्रदेश के रंगोत्सव की झलक, भारतीय संस्कृति की विविधता और पारंपरिक लोक जीवन की सुंदर अभिव्यक्ति देखने को मिलती है।

कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ जीपीओ के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ प्रेस और मीडिया जगत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button