गेंजेस क्लब में साइकिल उद्योग व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह संपन्न

- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। आर्य नगर स्थित गेंजेस क्लब में साइकिल उद्योग व्यापार मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक विजय कपूर अपने अनुज अजय कपूर के साथ शामिल हुए और उपस्थित जनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने फूलों की होली खेलकर आपसी सौहार्द और उल्लास के रंग बिखेरे।

समारोह में साइकिल उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यवसायियों द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत पर विजय कपूर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने और समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई और साधुवाद भी दिया।
उन्होंने कामना की कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और आनंद के नए रंग भरे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश कपिला, शरद धनावत, सतवीर सिंह (हैप्पी), के.के. अरोड़ा, शम्मी शाही, सतनाम सिंह, राजीव सारनी, गोपाल सदाना, राजेश रस्तोगी, अमित जैन, अनूप अग्रवाल, सुमित थनपाल, प्रतीक साहनी, मनोज कपिला, अमित थनपाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



