NEWS

क्रांतिकारी प्रीमियर लीग (KPL) सीजन-3 का समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नगर। “कानपुर वाले क्रांतिकारी” संगठन द्वारा आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग (KPL) सीजन-3 के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार शुक्ला ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि कानपुर के युवाओं में खेल के प्रति बढ़ता उत्साह अत्यंत सुखद संकेत है। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए संगठन के आशीष मिश्रा, आशुतोष अवस्थी तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button