NEWSUttar Pradesh

कानपुर देहात पुलिस लाइन में मना पुलिस की होली, एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जवानों संग खेला रंग-गुलाल

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। होलिका दहन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के बाद 5 मार्च 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में पुलिसकर्मियों के बीच होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने भी पुलिसकर्मियों के साथ हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं और उनके समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने होली के पारंपरिक गीतों और रंगों के साथ त्योहार का आनंद लिया। उत्सव का माहौल पूरी तरह रंगीन और उत्साहपूर्ण रहा, जहां पुलिस परिवार ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व को मनाया।

Related Articles

Back to top button