NEWSUttar Pradesh

रायबरेली में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित, अपर्णा यादव ने नवजात बेटियों को दिया आशीर्वाद

  • दीक्षा त्रिवेदी

रायबरेली। जिला महिला चिकित्सालय रायबरेली में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने नवजात बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अपर्णा यादव ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की शक्ति होती हैं। उनके जन्म का उत्सव मनाना एक सशक्त और जागरूक समाज की पहचान है। उन्होंने कहा कि बेटियों के सम्मान, शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर अस्पताल में जन्मी नवजात बेटियों और उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी गईं तथा बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button