BundelkhandNEWS
वसुंधरा सृजन समिति ने मनाया होली मिलन समारोह, सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

- पूजा परिहार
झांसी। वसुंधरा सृजन समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय हैप्पी चावला ने की।
समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा चंदन का तिलक कर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने मिलकर होली के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
समारोह के अंत में प्रिंस गुप्ता ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।



