NEWSUttar Pradesh

चेयरमैन विजय कपूर के नेतृत्व में दादा नगर में भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न

जनप्रतिनिधियों, संत समाज, प्रशासनिक अधिकारियों और हजारों उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति, एकजुटता और सौहार्द का दिया संदेश

  • ऋषभ कुमार

कानपुर नगर। कोआपरेटिव इस्टेट, दादा नगर स्थित प्रशासनिक भवन के प्रांगण में चेयरमैन विजय कपूर के नेतृत्व में भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के जनप्रतिनिधियों, संत समाज, प्रशासनिक अधिकारियों एवं उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में वरिष्ठ जननायक अजय कपूर, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, सत्यदेव पचौरी, सलिल विश्नोई, एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, पनकी मंदिर के महंत कृष्ण दास जी महाराज, परमट मंदिर के महंत रमेश पुरी जी, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी सहित अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम के आयोजक एवं चेयरमैन विजय कपूर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्यमियों की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से आपसी समन्वय मजबूत होता है और उद्योग से जुड़ी समस्याओं के समाधान में भी सहूलियत मिलती है। उन्होंने समस्त उद्यमियों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उद्यमी, उद्योग संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा शहर की मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम में सुरेश पुरी, आर.पी. सिंह, दिनेश कुशवाहा, विशाल खंडेलवाल, बसंत लाल विश्वकर्मा, बिट्टू महाना, कार्तिक कपूर, अमित साहनी, बलराम नरूला, सुबोध चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

समारोह में हजारों की संख्या में उपस्थित उद्यमियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button