Madhya PradeshNEWS

जल गंगा संवर्धन अभियान का सतना में शुभारंभ, पौधारोपण के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • रितिका शुक्ला

सतना। प्रदेशव्यापी ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ गुरुवार को सतना जिले में किया गया। अभियान के तहत व्यंकटेश लोक परिसर में नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के महत्व पर जोर देते हुए जनभागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने भी पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, सावित्री त्रिपाठी, एकता सिंह, सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह एवं डीईओ गिरीश अग्निहोत्री सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान अतिथियों ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, वृक्षारोपण और जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संकल्प भी लिया।

Related Articles

Back to top button