NEWSUttar Pradesh

रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर लखनऊ में पुष्पांजलि, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया नमन

  • अनुराधा सिंह

लखनऊ। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर राजधानी लखनऊ में आयोजित पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सहभागिता कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी का जीवन देशभक्ति और संघर्ष का प्रेरणास्रोत है, जिससे नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में सुषमा खर्कवाल, आनंद द्विवेदी, नीरज सिंह, संजय लोधी, किशन कुमार लोधी, रामशंकर राजपूत, रामकुमार वर्मा, भरत सिंह राजपूत, बृजलाल वर्मा, एस.पी. तिवारी, सतीश चंद्र तिवारी, विजय राजपूत सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने वीरांगना के अदम्य साहस को स्मरण करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

Related Articles

Back to top button