NEWSUttar Pradesh

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुखरायां में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

  • विवेक कुमार

कानपुर देहात। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कस्बा पुखरायां में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

गश्त के दौरान एसपी ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button