होली मिलन समारोह में ‘अश्वमेघ एक प्रण’ की गरिमामयी उपस्थिति, सौहार्द और एकता का संदेश


गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी, भव्य स्वागत-सम्मान और राधा रानी की आकर्षक झांकी ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
- दिव्या पाण्डेय
कानपुर नगर। होली के पावन अवसर पर आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में सामाजिक संस्था ‘अश्वमेघ एक प्रण’ की गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां रंगों के इस उत्सव को प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया।

समारोह में कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से जिला महामंत्री भाजपा रामबहादुर यादव, कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री विनय मिश्रा, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेमंत यादव, वरिष्ठ महंत परमट इच्छागिरी जी महाराज, पूर्व भारतीय सैनिक विवेक मिश्रा, कैंट विधानसभा के पूर्व विधायक रघुनन्दन भदौरिया, भाजपा नेता एल.बी. पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता शशिकांत पाण्डेय, पार्षद वार्ड 74 उमेश शुक्ला, पार्षद वार्ड 47 निर्देश चौहान, हिमालय हिल्स हॉस्पिटल के एमडी नीलेश तिवारी, समाजसेवी वरुण यादव, तथा PLD इंटर कॉलेज के एमडी अनिकेत द्विवेदी एवं प्रेरणा द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।
संस्था ‘अश्वमेघ एक प्रण’ की ओर से हर्षित मिश्रा, अमन यादव, ईशा दीक्षित, समर्थ चौहान, गौरांग पाण्डेय, अनस साहू, स्पर्श राजपूत, विश्वजीत सेंगर और कशिश वर्मा की सक्रिय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही राधा रानी की आकर्षक झांकी ने समारोह में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग भर दिए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।



