कानपुर में शांति और सौहार्द के साथ अदा हुई ईद की नमाज

ईदगाहों व मस्जिदों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, अधिकारियों ने दी मुबारकबाद
- ज्योति सिंह
कानपुर नगर। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर कमिश्नरेट कानपुर नगर में सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के बीच सभी ईदगाहों और मस्जिदों पर नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई। शहरभर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
मुख्य ईदगाह में पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने नमाज अदा करने आए लोगों और बच्चों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
पूरे जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।
वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी, सतर्कता और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, ताकि त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।


