लखनऊ में 1,228 नर्सिंग अधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर

- अनुराधा सिंह
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में 1,228 चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को सरकार की प्राथमिकता बताया गया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने चयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में नर्सिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम में मा० राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।



