BundelkhandNEWS
माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में भव्य समारोह, लिटिल चैंपियंस हुए सम्मानित

- पूजा परिहार
झांसी। शहर के Mount Litera Zee School में आयोजित भव्य समारोह में प्रतिभाशाली ‘लिटिल चैंपियंस’ को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर रोहित पाण्डेय, नेशनल हॉकी प्लेयर सुबोध खांडेकर और एडवोकेट गजल खान सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल की प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे पूरा माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन और पूरी टीम की सराहना की गई।



