NEWSUttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने ‘रेसलिंग गोल्ड कप-2026’ का किया शुभारंभ

शहीदों के बलिदान दिवस पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, उज्ज्वल भविष्य की कामना

  • शालिनी शर्मा

लखनऊ। अमर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित “रेसलिंग गोल्ड कप-2026” कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश के लिए प्रेरणास्रोत है और खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, समर्पण और आत्मविश्वास विकसित कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

इस अवसर पर सचिन कुमार, राजेश कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, मनीष शुक्ला, प्रो. संजय सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button