NEWSUttar Pradesh
लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित मंत्रीगणों ने विकास व जनकल्याण पर की चर्चा
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित मंत्रीगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और प्रदेश के समग्र विकास को गति देने के लिए आवश्यक निर्णयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।



