HomeNEWSमेघा तिवारी बनीं इंडियन प्रोफेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, संगठन...

मेघा तिवारी बनीं इंडियन प्रोफेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन की छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष, संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

15-16 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित उपलब्धि बनी नियुक्ति का आधार, पत्रकारों के अधिकारों एवं कल्याण के लिए करेंगी कार्य

  • गर्वित शुक्ला

रायपुर, छत्तीसगढ़। इंडियन प्रोफेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (IPJA) ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ महिला पत्रकार मेघा तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को प्रदेश में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों को मजबूती से उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

डेढ़ दशक से अधिक का पत्रकारिता अनुभव, नेशनल अवॉर्ड से हो चुकी हैं सम्मानित

मेघा तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 से 16 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पत्रकारिता सफर के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, सामाजिक जिम्मेदारी और पत्रकारिता के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। संगठन ने उनके अनुभव और उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पत्रकारों के अधिकार और सम्मान की रक्षा होगी प्राथमिकता

प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद मेघा तिवारी के सामने संगठन को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों की समस्याओं को सामने लाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास करना संगठन की प्राथमिकताओं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments