NEWS

नवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर का पुलिस ने किया निरीक्षण

  • प्रतीक कुमार

कानपुर नगर। नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने थाना काकादेव क्षेत्र के अंतर्गत स्थित माँ श्री काली मठिया मंदिर, शास्त्री नगर परिसर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button