NEWSUttar Pradesh

स्व० राधिका सिंह मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, युवा प्रतिभाओं को मिला मंच

महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को मंच देने की दिशा में सराहनीय पहल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिला खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रथम स्व० राधिका सिंह मेमोरियल गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर से आई प्रतिभाशाली युवा महिला क्रिकेटरों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दानिश आजाद अंसारी (राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) उपस्थित रहे। उनके साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल रस्तोगी, वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक सिंह आशु, जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडेय, भाजपा नेत्री श्वेता सिंह तथा डॉ. सर्वेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

यह टूर्नामेंट हर्षवर्धन सिंह (प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवतियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देते हैं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करते हैं। टूर्नामेंट ने प्रदेश में महिला क्रिकेट को नई पहचान देने का कार्य किया है।

Related Articles

Back to top button