महिला सशक्तिकरण की पहल के अंतर्गत 12वीं की छात्रा रोहिणी को मिला नेतृत्व का अवसर
- मनीषा जैन
ललितपुर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एक अनूठी पहल देखने को मिली। इस क्रम में सत्य प्रकाश ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा रोहिणी को एक दिन के लिए जिलाधिकारी बनाया।
जिलाधिकारी की भूमिका निभाते हुए छात्रा रोहिणी ने जनसुनवाई की और आम लोगों की शिकायतें सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आगे बढ़ने और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


