NEWSUttar Pradesh

वीएसएसडी कॉलेज के बी.कॉम. छात्रों का जेट निट वेयर लिमिटेड में औद्योगिक भ्रमण

नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव

  • दिव्या पाण्डेय

कानपुर नागर। वीएसएसडी कॉलेज के वाणिज्य संकाय के बी.कॉम. अंतिम वर्ष के छात्रों ने नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत दादा नगर स्थित जेट निट वेयर लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ना और उद्योग जगत की कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन एवं वाणिज्य संकाय प्रभारी प्रो. मनोज अवस्थी तथा डॉ. अंशु सिंह ने झंडी दिखाकर भ्रमण दल को रवाना किया।

औद्योगिक इकाई के चेयरमैन बलराम नरूला ने छात्रों को निर्माण प्रक्रिया, उत्पादों के उपयोग और इकाई के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1967 में छोटे स्तर से शुरू हुआ यह व्यवसाय आज कठिन परिश्रम और संघर्ष के बल पर एक बड़े उद्योग के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने छात्रों को जीवन में संघर्षों से न घबराने और निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।

इस भ्रमण का आयोजन प्रो. मनोज अवस्थी के कुशल संयोजन में किया गया। संकाय के शिक्षक प्रो. पंकज पांडे, डॉ. भरत सिद्धार्थ, ध्रुव चंद्र, जयप्रकाश एवं विश्वनाथ के मार्गदर्शन में 52 छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया।

छात्रों में सुरभि जायसवाल, श्रेया श्रीवास्तव, शालू, रामांश पाठक, संचित बाजपेई, कनिका पांडे, नाजिया खातून सहित अन्य की सक्रिय भागीदारी रही।

यह औद्योगिक भ्रमण छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिससे उन्हें उद्योगों की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का अवसर मिला।

Related Articles

Back to top button