कानपुर कमिश्नरेट के 5 वर्ष पूर्ण, “मंथन” कार्यक्रम में भविष्य की रणनीति पर हुआ विचार-विमर्श


पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 13 आईपीएस अधिकारियों सहित विभाग के प्रमुखों की रही सहभागिता
- ज्योति सिंह
कानपुर नगर। पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 26 मार्च 2026 को पुलिस कार्यालय सभागार में “मंथन” नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने की।
“मंथन – कमिश्नरेट प्रणाली: चुनौतियां एवं भविष्य की राह” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीते पांच वर्षों के अनुभवों की समीक्षा करना, कार्यप्रणाली के दौरान सामने आई चुनौतियों पर विचार करना तथा भविष्य की रणनीति तय करना रहा।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध संकल्प शर्मा, पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, प्रभारी पुलिस उपायुक्त लाइन्स शिवा सिंह, स्टाफ ऑफिसर अमरनाथ सिंह, एसीपी चकेरी अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने कमिश्नरेट प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए तथा भविष्य में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।



