इटावा में ABVP की “इकाई अध्यक्ष-मंत्री” बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर हुआ मंथन


नेपाल से आए पदाधिकारी सहित प्रांत के वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
- मोहिनी सिंह
इटावा। इटावा स्थित नारायण कॉलेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कानपुर प्रांत की “इकाई अध्यक्ष-मंत्री” बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्ययोजना और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान छितराज नेउपाने (प्राज्ञिक विद्यार्थी परिषद, नेपाल के राष्ट्रीय संगठन सह-सचिव), मनीष राय (प्रांत संगठन मंत्री), प्रियंका सिंह (प्रांत उपाध्यक्ष), तरुण बाजपेई (प्रांत सह संगठन मंत्री) एवं दिनेश यादव (प्रांत मंत्री) की उपस्थिति रही।
बैठक में छात्र-छात्राओं से जुड़े मुद्दों, संगठन की आगामी गतिविधियों एवं इकाई स्तर पर कार्यों को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने छात्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया।



