NEWSUttar Pradesh

वाराणसी जोन में सतीश चन्द्र शुक्ल को मिली पदोन्नति, एडीजी ने पिपिंग कर किया सम्मानित

पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक बने सतीश चन्द्र शुक्ल, उत्कृष्ट सेवा के लिए सराहना

  • रोशनी सिंह

वाराणसी। वाराणसी जोन में कार्यरत पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर सतीश चन्द्र शुक्ल को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। इस अवसर पर जोन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया द्वारा उनके कंधों पर नई जिम्मेदारियों के प्रतीक चिह्न अशोक स्तंभ (पिपिंग) लगाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर अधिकारियों द्वारा सतीश चन्द्र शुक्ल के उत्कृष्ट सेवा-भाव, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं प्रभावी कार्य क्षमता की सराहना की गई। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनसेवा में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

Back to top button