HomeNEWSलौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 37वीं वाहिनी पीएसी...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर 37वीं वाहिनी पीएसी में मैराथन व साइक्लोथॉन का आयोजन

‘एकता वर्ष’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में जवानों, प्रशिक्षुओं और छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

  • ज्योति सिंह

कानपुर नगर। भारत की एकता और अखंडता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 27 मार्च 2026 को 37वीं वाहिनी पीएसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘एकता वर्ष’ (अक्टूबर 2026 तक) के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन सेनानायक श्री बी. बी. चौरसिया (IPS) के निर्देशन में संपन्न हुआ। शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर के संयोजन में ‘साइकिल रैली’ और ‘हाफ मैराथन’ आयोजित कर सरदार पटेल के आदर्शों और संकल्पों को याद किया गया।

इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी व कर्मचारी, स्पोर्ट्स टीम, प्रशिक्षु आरक्षी तथा पुलिस मॉडर्न स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में दलनायक ब्रजकिशोर शाहू, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन पर सेनानायक श्री बी. बी. चौरसिया (IPS) ने स्वयं प्रतिभागियों को नींबू पानी और बिस्कुट वितरित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उनके इस आत्मीय व्यवहार से कार्यक्रम का समापन सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल में हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments