NEWSUttar Pradesh

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया ‘द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल’ का शुभारंभ, दीं शुभकामनाएं

फाजिलनगर में ‘द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल’ का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

  • दिवाकर गुप्ता

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के फाजिलनगर में ‘द लर्निंग वर्ल्ड स्कूल’ का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर कार्यक्रम को संबोधित किया और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विधायक विनय गोंड, विधायक विवेकानंद पांडेय, भाजपा उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के प्रबंधक बृजभूषण शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख धनंजय तिवारी, प्रोफेसर मुन्ना तिवारी समेत क्षेत्र के अनेक प्रमुख लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया और विद्यालय परिवार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button