उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दी शुभकामनाएं, उज्ज्वल भविष्य की कामना

लखनऊ में स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
- अनुराधा सिंह
लखनऊ। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शिरकत कर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले सभी होनहार विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने संस्था के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में नॉर्थ इंडिया के रीजनल हेड जिशाद एन.के., जीएम मनोज गौतम, एस.पी. सेन कॉलेज की प्रिंसिपल उशोशी घोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।



